सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Magisterial inquiry begins into Ayush murder case

Chitrakoot News: आयुष हत्याकांड की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Magisterial inquiry begins into Ayush murder case
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बरगढ़ कस्बा के आयुष केसरवानी हत्याकांड की करीब दो महीने बाद मजिस्ट्रियल जांच शुरू हुई है। एसडीएम मऊ के नेतृत्व पूरे मामले की जांच होगी।

बरगढ़ कस्बा निवासी कपड़ा व्यापारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष केसरवानी (14) का प्रयागराज के घूरपुर थाना के उभारी करमा निवासी साहिबे इमाम उर्फ कल्लू व इरफान अंसारी ने अपहरण कर हत्या की थी और शव को शौचालय में बने पानी के हौज के नीचे छिपा दिया था। पुलिस ने दोनों को पकड़ा और शव को बरामद किया था। फिर पुलिस से छुड़ा कर भागने में मुठभेड़ में कल्लू ढेर हो गया था, जबकि इरफान को गोली लगी थी। उसके इलाज के बाद जेल भेज दिया गया था। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पूरे मामले की जांच की मांग की थी। इस पर एसडीएम मऊ राम ऋृषि रमन को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। एसडीएम ने बताया कि घटना के संबंध में किसी को कोई बयान देना हो तो 22 मार्च तक कार्यालय में आकर बयान दे दे। उसकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed