फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Deadline extended for ITI admission applications and option changes.

Chitrakoot News: आईटीआई प्रवेश में आवेदन व विकल्प बदलने की तारीख बढ़ी

Tue, 11 Aug 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 11 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Deadline extended for ITI admission applications and option changes.
चित्रकूट। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश और विकल्प बदलने के लिए एक बार फिर तारीख बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

अंतिम तिथि 12 अगस्त को बढ़ाकर अब 15 अगस्त कर दिया गया है। यह फैसला राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश ने अभ्यर्थियों के हित में लिया है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मानिकपुर के प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार द्विवेदी ने बताया कि ऑनलाइन नए आवेदन और पंजीकरण अब 15 अगस्त की मध्यरात्रि तक किए जा सकेंगे। साथ ही, संस्थान या व्यवसाय बदलने का विकल्प भी इसी अवधि तक उपलब्ध रहेगा। पहले विकल्प परिवर्तन के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म 12 अगस्त तक खुला था।

यह सुविधा राजकीय संस्थानों में संचालित 10 दीर्घकालीन व्यवसायों के लिए है। पीपीपी प्रारूप पर आधारित विभिन्न व्यवसायों के लिए भी यह लागू होगा। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन या विकल्प परिवर्तन का कोई अवसर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed