सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DM sets an example, gets daughter admitted in Anganwadi pre-class

Chitrakoot News: डीएम ने पेश की मिसाल, आंगनबाड़ी के प्री क्लॉस में बेटी का कराया दाखिला

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 31 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
DM sets an example, gets daughter admitted in Anganwadi pre-class
फोटो 31सीकेटीपी 11 आंगनबाड़ी केंद्र के प्री क्लॉस में बच्चों के संग बैठी डीएम की बेटी सिया। संव
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बेहतर सरकारी शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपनी तीन साल की बेटी सिया का दाखिला शहर के नया बाजार स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के प्री-क्लॉस में कराया है। यह कदम न केवल व्यक्तिगत स्तर पर सराहनीय है, बल्कि यह दूसरों को भी सरकारी शिक्षण संस्थानों में अपने बच्चों को भेजने के लिए प्रेरित करेगी।
Trending Videos



डीएम ने इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया है कि जब हम दूसरों से अपने बच्चों को आंगनबाड़ी भेजने की अपील करते हैं, तो हमें स्वयं भी इसका अनुसरण करना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि अधिकारी या संपन्न वर्ग अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाना पसंद करते हैं लेकिन डीएम गर्ग ने इस धारणा को तोड़ते हुए आंगनबाड़ी जैसे सरकारी संस्थान को चुना है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के जिले में चार माह के कार्यकाल में, उन्होंने जनसुनवाई, जल संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पहल की हैं। सिया स्कूल जाकर अत्यंत प्रसन्न है और वहां के माहौल में ढलने का प्रयास कर रही है। वह अन्य बच्चों के साथ खेलती है, पढ़ती है और नृत्य जैसी गतिविधियों में भी भाग लेती है। इन गतिविधियों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो आंगनबाड़ी केंद्रों की जीवंतता को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed