{"_id":"697e44ab10017697cd0b1912","slug":"the-newly-elected-office-bearers-of-the-district-bar-association-took-oath-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-126453-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो 31सीकेटीपी 19- शपथ समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि प्रशासनिक न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना व अन्
चित्रकूट। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव समेत अन्य पदाधिकारियों ने शनिवार को पदीय शपथ ली। समारोह में प्रशासनिक न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना बतौर मुख्य अतिथि रहे। न्यायालय सभागार में प्रशासनिक न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना ने अध्यक्ष सुशील मिश्रा व महासचिव विजय प्रकाश त्रिपाठी सहित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
Trending Videos
वक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि बार एसोसिएशन न्यायपालिका की रीढ़ है और समाज में न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने कहा कि सभी अधिवक्तओं से मिलकर उनके हितों के लिए कार्य करेंगे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बुआराम शुक्ला ने सभी अधिवक्ताओं को पद की गरिमा का ख्याल रखते हुए काम करने की सलाह दी। समारोह में जिला जज शेषमणि शुक्ला, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, कानपुर सांसद रमेश अवस्थी, प्रयागराज के पूर्व सांसद रेवती रमन सिंह, बांदा–चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी पटेल, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विराट गुप्ता, बांदा–चित्रकूट के पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, मयंक द्विवेदी, प्रदीप मिश्रा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।