सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Drive in Chitrakoot following the Lucknow fire incident; inspection of coaching centers.

Chitrakoot News: लखनऊ अग्निकांड के बाद चित्रकूट में अभियान, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 24 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Drive in Chitrakoot following the Lucknow fire incident; inspection of coaching centers.
विज्ञापन

चित्रकूट। लखनऊ में आग लगने की घटना के बाद मंगलवार को जिले में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा जांच का अभियान चला। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा उपायों का अभ्यास कराया।



यह अभियान जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चला। मुख्य अग्निशमन अधिकारी यदुनाथ सिंह और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पवन कुमार त्यागी ने संस्थानों का जायजा लेकर अग्निशमन उपकरणों की जांच की। अधिकारियों ने संचालकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। चित्रकूट विकास प्राधिकरण के सचिव स्वप्निल कुमार यादव ने भी सहायक और अवर अभियंताओं को कोचिंग संस्थानों के निरीक्षण के आदेश दिए हैं। वे भवन के स्वीकृत मानचित्र, अग्निशमन एनओसी, संरचनात्मक सुरक्षा, आपातकालीन निकास और विद्युत सुरक्षा मानकों की जांच करेंगे। संबंधित विभाग समन्वय करेंगे, और उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed