{"_id":"697f913cc2d45b369c0eab4b","slug":"every-house-will-have-its-own-identity-a-unique-16-digit-number-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-126459-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हर घर की होगी अपनी पहचान, 16 अंकों का मिलेगा यूनिक नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हर घर की होगी अपनी पहचान, 16 अंकों का मिलेगा यूनिक नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो 01सीकेटीपी 04 नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम कार्यालय। फाइल फोटो। इस फोटो को हर घर की होगी अ
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर में अब हर मकान की अपनी एक विशिष्ट पहचान होगी। इसके लिए इन्हें 16 अंकों का यूनिक नंबर आवंटित किया जाएगा। यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू होगी, जिससे नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने में आसानी होगी। इसके साथ ही, निकाय की सभी सेवाएं ऑनलाइन कर दी जाएंगी, जिससे लोगों को घर बैठे ही विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिल सकेंगी।
नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम में 25 वार्ड हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार यहां करीब 90 हजार आबादी है और लगभग 25 हजार मकान हैं। यहां के लोगों को बेहतरीन शहरी सुविधाएं देने के लिए पालिका प्रशासन की ओर से नगर में मकानों का सर्वे कराया जा रहा है। करीब 11 हजार से अधिक मकानों का सर्वे पूरा हो चुका है। अन्य मकानों के सर्वे का काम तेजी चल रहा है। सर्वे को ई-नगर सेवा पोर्टल पर अपलोड भी किया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद सभी को 16 अंकों का नया नंबर मिलेगा। साथ ही सभी मकानों का नक्शा व रास्ते भी ऑनलाइन होंगे। इससे लोगों को मकान खोजने में आसानी होगी। एक अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होने के बाद नागरिकों को घर बैठे ही ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी। साथ ही नगर पालिका के कर्मचारियों की निर्धारित जिम्मेदारी तय होगी। कर्मचारियों को तय समय में आवेदन का निपटारा करना होगा। न करने पर कार्रवाई भी होगी।
-- -- -- --
यह मिलेगी ऑनलाइन सेवाएं
एक अप्रैल से ई-नगर सेवा पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को नाम में परिवर्तन, वरासत, दाखिल खारिज, गृह कर, लाइसेंस, जन्म, मृत्यु, नकल, एनओसी सहित अन्य सेवाएं ऑनलाइन मिलेगी। इसके लिए पोर्टल पर सभी चीजें अपलोड की जा रही हैं। सेवाएं चालू होने के बाद नागरिकों को कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोई कर्मचारी लोगों को फोन कर बार-बार कार्यालय आने के लिए बाध्य भी नहीं करेगा।
-- -- -- -- -- --
स्वयं लगा सकेंगे गृह कर
ई-नगर सेवा पोर्टल शुरू होने के बाद नगर पालिका क्षेत्र के नागरिक स्वयं से गृह कर का निर्धारण कर सकेंगे। पूरी व्यवस्था ऑनलाइन होगी। इसके लिए लोगों को पालिका के आरआई से जानकारी लेकर घर की माप के अनुसार कर भर सकेंगे। जिले में एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायत हैं। इनमें सबसे कम कर नगर पालिका ने निर्धारित किया है। जो 10 पैसे से लेकर 80 पैसे तक है। जबकि नगर पंचायतों में यही कर 20 पैसे से शुरुआत होगी।
-- -- -- -- -
ई-नगर सेवा योजना लागू होने के बाद नागरिकों को सभी सेवाएं ऑनलाइन मिलेगी। हर मकान का अपना 16 अंकों का नंबर होगा। सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय आवेदनों का निपटारा करना होगा। इसमें लापरवाही करने वाले पर कार्रवाई भी होगी।
-नरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका।
Trending Videos