सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Expansion of facilities in the district hospital, construction of boundary started

Chitrakoot News: जिला अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार, बाउंड्री का निर्माण शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 26 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Expansion of facilities in the district hospital, construction of boundary started
फोटो-26सीकेटीपी 09 जिला अस्पताल की चारदीवारी बनाने में जुटे श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला संयुक्त अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस वृद्धि को देख अब इस अस्पताल में रिसेप्शन लॉबी, ओपीडी काउंटर और वेटिंग एरिया जैसी सुविधाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल परिसर की बाउंड्री भी बनेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
Trending Videos




अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीजों के पर्चे काटे जाते हैं। इमरजेंसी, प्रसव कक्ष और अन्य क्षेत्रों में तीमारदारों की भीड़ रहती है, जिससे ओपीडी के समय मेले जैसा माहौल बन जाता है। नई व्यवस्था के तहत 250 लोगों की क्षमता वाला ओपीडी काउंटर बनाया जाएगा। रिसेप्शन लॉबी में आरामदायक बैठने की व्यवस्था, आकर्षक लाइटें और कुशल फ्रंट डेस्क के माध्यम से स्वागत योग्य माहौल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे मरीजों और उनके साथ आए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। वेटिंग एरिया में भी मरीजों और तीमारदारों को बैठने में आसानी होगी। यह सभी सुधार मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए किए जा रहे हैं।



बोले जिम्मेदार



अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण के राष्ट्रीय मानकों को पूरा करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं बढ़ाई जा रही हैं। साथ ही, नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान है। व्यवस्थाएं बढ़ने से मरीजों व तीमारदारों को जिला अस्पताल इलाज कराने में अलग ही अनुभव होगा।



पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed