{"_id":"69c57a8687a9ac5ca80a4397","slug":"gas-shortage-online-booking-stalled-consumers-upset-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-128855-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गैस की किल्लत, ऑनलाइन बुकिंग ठप, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गैस की किल्लत, ऑनलाइन बुकिंग ठप, उपभोक्ता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो नं. 26सीकेटीपी 21 अजय सिंह। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू गैस की किल्लत बनी हुई है। उपभोक्ताओं को 10 दिन से गैस नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग में भी समस्या आ रही है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पश्चिमी एशिया में छिड़ी जंग से देश में गैस आपूर्ति प्रभावित है। जिस कारण एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिल नहीं पा रहे हैं। व्यावसायिक सिलिंडरों की डिलीवरी पूरी बंद है। इनकी कमी से छोटे और बड़े होटल, रेस्टोरेंट बंदी की कगार पर पहुंच गए हैं। घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति हो रही है। मगर इन्हें यह सिलिंडर बुकिंग पर मिल रहे हैं, वो भी ऑनलाइन बुकिंग के आठ से 10 दिन बाद। सोनेपुर के राजकरन और खोह गांव के अमित कुमार ने बताया कि ऑनलाइन गैस बुकिंग नहीं हो रही है। शहर बाजार निवासी राजन सोनी को केवाईसी कराने के बाद बुकिंग करने को कहा गया था, लेकिन समस्या बनी हुई है।
उधर, इंडियन गैस एजेंसी के प्रबंधक रविकुमार ने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग में अब कोई समस्या नहीं है। उन्होंने उन उपभोक्ताओं को एजेंसी में संपर्क करने को कहा, जिन्हें अभी भी परेशानी हो रही है। प्रबंधक ने लोगों को केवाईसी कराने की सलाह दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि गैस की किल्लत धीरे-धीरे कम हो रही है और आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
10 दिन पहले बुक किया था सिलिंडर
शंकर बाजार अजय सिंह ने बताया कि उन्होंने 10 दिन पहले घरेलू गैस की बुकिंग कराया था। आज तक गैस घर तक नहीं पहुंची। एजेंसी में पता करने पर आश्वासन दिया जा रहा है कि एक दो से तीन में गैस मिल जाएगी।
ऑनलाइन बुकिंग कराने में दिक्कत
नई दुनिया मोहल्ले के महेश कुमार ने बताया कि गैस की बहुत किल्लत है। ऑनलाइन गैस बुक नहीं हो रही है। कई बार मोबाइल से बुक कराने का प्रयास भी कर चुके है। एजेंसी जाने पर कहा गया कि प्रयास करते रहो बुक हो जाएगी
Trending Videos