{"_id":"69c57a65150a1526e30d3dbd","slug":"petrol-crisis-in-the-holy-city-many-pumps-run-out-of-fuel-long-queues-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-128852-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: धर्मनगरी में पेट्रोल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म, लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: धर्मनगरी में पेट्रोल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म, लंबी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 26 सीकेटीपी 23 स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप से बिना पेट्रोल डलवाए लौटते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
एक पंप पर पुलिस की मौजूदगी में हुई पेट्रोल की बिक्री
चित्रकूट। पश्चिमी एशिया में युद्ध से जिले में पेट्रोल के लिए हाय तौबा मची रही। वहीं प्रीमियम पेट्रोल पर 5.30 रुपये, डीजल में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से जेब पर भी असर पड़ रहा है। चित्रकूट में विभिन्न कंपनियों के कुल 65 पेट्रोल पंप हैं। बृहस्पतिवार को कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो गया। तेल न मिलने से वाहन सवार निराश होकर लौटे। इसके बाद पेट्रोल की तलाश में एक-दूसरे और तीसरे पंप पर भागदौड़ करते नजर आए। जिन पंपों पर पेट्रोल मिल रहा था, वहां पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं। प्रशासन हालांकि जिले में पर्याप्त तेल होने का दावा कर रहा है।
पेट्रोल खत्म होने का लगाया नोटिस
शहर के रेलवे स्टेशन सड़क मोड़ पर स्थित पंप पर बुधवार शाम से पेट्रोल खत्म हो गया है। कर्मचारियों ने पेट्रोल समाप्त होने का नोटिस भी लगा दिया है। ग्राहक आते हैं और नोटिस देख कर लौट जा रहे हैं। साथ ही वहां बैठे कर्मचारी भी ग्राहकों को पेट्रोल न होने की जानकारी दे रहे हैं। यहां पर आए ग्राहक कैलाश कुमार ने बताया कि बाइक में पेट्रोल डलवाने आए थे लेकिन तेल न होने की जानकारी मिली है।
कर्मियों ने मशीन में सर्वर न होने की बात कही
कर्वी से बेड़ी पुलिया सड़क पर स्थित पंप का भी वही हाल रहा लेकिन वहां पर कर्मचारी मशीन में सर्वर न होने की बात कह कर ग्राहकों को संतुष्ट कर रहे थे। इस बात से कुछ ग्राहक तो घंटों इंतजार भी करते रहे लेकिन कुछ ग्राहक दूसरे पंपों की ओर चले गए। यहां पर कार सवार विनोद मिश्र ने बताया कि कार में पेट्रोल डलवाने आए थे लेकिन सर्वर न होने की बात कही गई है। वहीं दूसरे ग्राहक दीपू ने बताया कि पंप में पेट्रोल नहीं है।
तू-तू मैं-मैं पर बुलानी पड़ी पुलिस
शहर के कलेक्ट्रेट सड़क स्थित पंप पर पेट्रोल व डीजल रहा, इस कारण यहां ग्राहकों की भारी भीड़ रही। पहले तेल डलवाने के चक्कर में ग्राहकों में ही तू-तू मैं-मैं होने लगी। इस कारण पुलिस बुलानी पड़ी। तब जाकर तेल वितरित हो सका। यहां पर सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की लाइन लगी रही। सतीश कुमार व शिवम सिंह ने बताया कि वाहन चालक पहले तेल भराने के चक्कर में लाइन में नहीं लग रहे हैं। इस कारण अधिक समस्या हो रही है।
पहाड़ी के दूसरे पंप पर 12 बजे खत्म हुआ ईंधन
पहाड़ी स्थित पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। इस दौरान चालकों में पहले तेल भरवाने को लेकर मारामारी मची रही। कर्मचारियों के समझाने के बाद लाइन लगाकर वाहनों में तेल भरा गया। वहीं दूसरे पंप पर 12 बजे से पेट्रोल व डीजल समाप्त हो गया है।
बोले जिम्मेदार
पंपों पर तेल पर्याप्त मात्रा में हैं। एक-दो पंपों पर तेल समय से नहीं आ पाया है। इस कारण ग्राहकों को कुछ समस्या हुई है। शाम तक टैंकर आ जाएंगे और तेल वितरण होगा। तेल की कोई कमी नहीं होगी। लोग जितनी जरूरत हो, उतना ही तेल भरवाएं। इससे अन्य लोगों को परेशानियां नहीं होंगी।
कमल नयन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।
Trending Videos