सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ram Lalla Birth Celebration Kamtanath shrine adorned flowers devotees perform bhajans kirtans

चित्रकूट में रामनवमी: कामतानाथ मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़, श्रद्धालुओं ने किया भजन-कीर्तन, गूंजे जयकारे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 27 Mar 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Chitrakoot News: धर्मनगरी चित्रकूट में रामनवमी का पावन पर्व शुक्रवार को पूरी श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान कामतानाथ और जानकी महल समेत सभी प्रमुख मंदिरों में आस्था की भीड़ उमड़ी।

Ram Lalla Birth Celebration Kamtanath shrine adorned flowers devotees perform bhajans kirtans
मंदिर में भजन कीर्तन करते श्रद्धालु - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

धर्मनगरी में रामनवमी का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंदिरों में आयोजित भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। कामतानाथ मंदिर में भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ भजन गाए और नृत्य किया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। 

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह जानकी महल में भी श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया और पूरे परिसर में “जय श्रीराम” के जयकारे गूंजते रहे। महंत सीताराम जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रमों में भक्तों की भारी भागीदारी रही। पूरे दिन मंदिरों में आस्था, भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed