पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   FIR against three in college management dispute

Chitrakoot News: कॉलेज के प्रबंधन के विवाद में तीन पर प्राथमिकी

Wed, 01 Jul 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 01 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
FIR against three in college management dispute

विज्ञापन
चित्रकूट। कर्वी के भैरो पागा रोड स्थित ब्रह्मचर्य इंटर कॉलेज के प्रबंधन के विवाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कॉलेज के प्रबंधन समिति की सूची पंजीकरण और हस्ताक्षर में अनियमितता का विवाद काफी दिनों से चल रहा है।

कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि कॉलेज के पदेन प्रबंधक राधेश्याम मिश्रा ने आरोप लगाया था कि राजेश कुमार मिश्रा, भूरा प्रसाद मिश्रा और प्रियांशु मिश्रा ने सहायक निबंधक फर्म, सोसायटी एवं चिट्स झांसी कार्यालय में तथ्यों को छिपाकर वर्ष 2025-26 की प्रबंध समिति की सूची 13 जून 2025 को पंजीकृत कराई थी। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को धोखे में लेकर 13 जनवरी 2026 को भूरा प्रसाद मिश्रा के हस्ताक्षर पर प्रति-हस्ताक्षरित करा लिए थे। राधेश्याम मिश्रा का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने 19 जनवरी 2026 को बीएसए से शिकायत की। जांच के बाद बीएसए ने 20 जनवरी 2026 को उक्त प्रति-हस्ताक्षर निरस्त कर दिए थे। फिर भी तीनों लोग प्रबंधन को लेकर विवाद कर रहे थे। बताया कि सहायक निबंधक कार्यालय में भी शिकायत की थी। कोतवाल ने बताया कि तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed