सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Haj pilgrims will get smartwatches, changes in catering arrangements

Chitrakoot News: हज यात्रियों को मिलेगी स्मार्टवॉच, खानपान व्यवस्था में बदलाव

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 16 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Haj pilgrims will get smartwatches, changes in catering arrangements
विज्ञापन
चित्रकूट। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए नियमों में बदलाव किया है। इन बदलावों में स्मार्टवॉच का अनिवार्य उपयोग और खानपान व्यवस्था में परिवर्तन शामिल हैं।
Trending Videos

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महेंद्र नाथ प्रताप ने बताया कि प्रत्येक हज यात्री को उड़ान स्थल पर एक स्मार्टवॉच दी जाएगी। यह स्मार्टवॉच डेटा केबल से चार्ज होगी और सऊदी अरब पहुंचने पर स्वतः सक्रिय हो जाएगी। यह जीपीएस से जुड़ी होगी, जिससे यात्री के बिछड़ने या किसी अन्य समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष को सीधे सिग्नल मिलेगा और उनकी लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा। यात्रियों को अपनी स्मार्टवॉच पूरी तरह चार्ज रखनी होगी, अन्यथा चार्ज खत्म होने पर यह काम नहीं करेगी। हज 2026 में मक्का में स्वयं खाना बनाने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। सभी को कैटरिंग के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed