सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jawahar Navodaya Vidyalaya Manikpur won in hockey and basketball.

Chitrakoot News: हॉकी व बास्केटबाल में जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर ने मारी बाजी

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 16 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Jawahar Navodaya Vidyalaya Manikpur won in hockey and basketball.
फोटो-16सीकेटीपी 28 स्टेडियम में विजेता टीम के साथ कोच व अति​थि। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जूनियर बालक-बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। हॉकी, बास्केटबॉल और बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर ने हॉकी और बास्केटबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई खिताब अपने नाम किए।
Trending Videos

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने किया। तत्पश्चात बैडमिंटन में आदिति विजेता बनीं और वसुंधरा उपविजेता रहीं। बास्केटबॉल के बालक वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर ने जीत दर्ज की। सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल इस वर्ग में उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में भी जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर ने बास्केटबॉल का खिताब जीता। सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल यहां भी उपविजेता बना। हॉकी प्रतियोगिता में चित्रकूट हॉकी अकादमी विजेता रही। स्पोटर्स स्टेडियम की टीम उपविजेता के रूप में उभरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी अरविंद कुमार सोनकर, प्रेम शंकर शुक्ला, केशव, अंगद सिंह, श्याम सुंदर, अख्तर हुसैन, आनंद सिंह, पुरुषोत्तम, हितेंद्र सिंह और उमेश द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed