{"_id":"6984d6603af2797e24015849","slug":"high-speed-bike-skids-out-of-control-young-man-dies-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-126631-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर फिसली, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर फिसली, युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव के पास बुधवार देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक सुनील कुमार (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी शिवरामपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक सुनील कुमार बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव का रहने वाला था। उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। परिजनों को मोबाइल से सूचना दी गई। सुनील के पिता राजवा ने बताया कि उसका बेटा चित्रकूट रिश्तेदारी में आ रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। सुनील बघेल वाली में बाइक रिपेयरिंग का काम सीख रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos