सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Income Tax Department raids the premises of businessmen involved in granite mining

Chitrakoot News: ग्रेनाइट खनन से जुड़े काराबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department raids the premises of businessmen involved in granite mining
विज्ञापन
आयकर का शिकंजा
Trending Videos

-करोड़ों की कर चोरी के आरोप में कार्रवाई, अन्य कारोबारियों पर जल्द होगी कार्रवाई
- पूर्व विधायक, बसपा नेता सहित कई प्रतिष्ठित कारोबारी भी कार्रवाई की जद में आए
- कारोबारियों के महोबा, हमीरपुर और कबरई में स्थित स्टोन क्रेशरों पर भी पड़ा छापा

फोटो-19 शिवशरण के यहां पूछताछ करती आयकर विभाग की टीम।

फोटो- 20 अज्ञात गुप्ता के घर से लाए गए दस्तावेज गाड़ी में रखती टीम।

फोटो- 21 शिवशरण के घर के अंदर जाते आयकर के अधिकारी।

फोटो- 22 सीरध्वज सिंह के घर पर खड़ी आयकर विभाग की गाड़िया।

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के ग्रेनाइट खनन से जुड़े लगभग 18-20 कारोबारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर कानपुर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को एक साथ छापा मारा। कार्रवाई की जद में पूर्व विधायक, बसपा नेता और अन्य नामचीन व्यापारी भी शामिल हैं। टीमें देर शाम तक कारोबारियों के घर और कार्यालयों में दस्तावेजों को खंगालती रहीं। मामला करोड़ों रुपये की कर चोरी और अवैध संपत्ति से जुड़ा बताया जा रहा है।
आयकर विभाग की एक टीम ने सुबह करीब आठ बजे डीजी ग्रुप के संचालक, मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बरौली गांव निवासी बसपा नेता दिलीप गुप्ता के बांदा स्थित घर पर छापा मारा। दिलीप गुप्ता 2019 में बसपा से हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट से प्रत्याशी भी रह चुके हैं। इनका ग्रेनाइट खनन और मेडिकल का कारोबार प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश और बिहार तक फैला हुआ है। टीम ने उनके घर पर लगभग आठ घंटे तक दस्तावेजों की जांच की और कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में आयकर विभाग की एक अन्य टीम ने ग्रेनाइट कारोबारी व पूर्व भाजपा विधायक युवराज सिंह और सीरजध्वज सिंह के आवासों पर भी छापा मारा। इन दोनों के छोटी बाजार स्थित आवास और चौधरी ऑटो मोबाइल एजेंसी पर भी कर चोरी से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई और पूछताछ की गई।
अज्ञात गुप्ता और शिवशरण सिंह के ठिकानों पर भी खंगाले दस्तावेज
तीसरी टीम ने ग्रेनाइट खनन और रियल एस्टेट (मकानों की प्लॉटिंग) से जुड़े आवास विकास कॉलोनी स्थित अज्ञात गुप्ता के मकान और अवधि परिधि अस्पताल में छानबीन की। यहां भी टीम ने लगभग आठ घंटे तक दस्तावेजों की पड़ताल की और डॉक्टरों व कर्मचारियों से पूछताछ की। चौथी टीम ने आवास विकास स्थित ग्रेनाइट खनन कारोबारी शिवशरण सिंह के आवास पर भी दबिश दी। अधिकारियों को देख महिलाओं द्वारा दरवाजा न खोले जाने पर महिला पुलिस की मदद ली गई। आयकर विभाग की टीमों ने इन कारोबारियों के महोबा, हमीरपुर और कबरई में स्थित स्टोन क्रेशरों पर भी छापा मारा।
लाखों की कर चोरी का आरोप
आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इन कारोबारियों पर लाखों रुपये की कर चोरी का आरोप है जिसके चलते छापा मारा गया है। उन्होंने बताया कि सभी कारोबारियों की पूरी रिपोर्ट और नक्शा विभाग के पास उपलब्ध है। इस कार्रवाई के बाद कर चोरी में शामिल अन्य ग्रेनाइट कारोबारियों पर भी जल्द कार्रवाई की जा सकती है। वह भी विभाग के रडार पर हैं। खबर लिखे जाने तक चिह्नित कारोबारियों के यहां विभाग की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed