सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two Pradhans honored for their excellent work in domestic water supply

Chitrakoot News: गृह जल संयोजन में बेहतर काम करने पर दो प्रधान सम्मानित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two Pradhans honored for their excellent work in domestic water supply
विज्ञापन
फोटो-11सीकेटीपी 19 दिल्ली में जल महोत्सव में राष्ट्रपति से पुरस्कार लेतीं प्रधान रचना। स्रोत: स्वयं
Trending Videos

फोटो-11सीकेटीपी 20 दिल्ली में जल महोत्सव में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से पुरस्कार लेते प्रधान देव स्वरूप। स्रोत: स्वयं
जल महोत्सव में राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत
मऊ (चित्रकूट)। आकांक्षी जिले चित्रकूट की दो ग्राम पंचायतों को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। यह सम्मान गृह जल संयोजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनकुंवार की प्रधान रचना देवी को प्रमाण पत्र दिए। वहीं, छिवलहा के प्रधान देवस्वरुप को जल शक्ति मंत्री ने उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह में सराहा। यह सम्मान जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने के प्रयासों का परिणाम है। रचना देवी ने 340 और देवस्वरुप ने 422 नल कनेक्शन दिलवाए। दोनों पंचायतों का कार्य जिले में सर्वश्रेष्ठ रहा। जलापूर्ति के लिए प्रभावी शुल्क संग्रह प्रणाली भी विकसित की गई। एडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि केंद्र को इनकी सूची भेजी गई थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य प्रधान भी इनसे प्रेरणा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed