{"_id":"69b1b493f34cb2768406b7b7","slug":"a-needle-broke-in-the-childs-hand-while-drawing-blood-for-testing-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-128155-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जांच के लिए खून निकालते समय मासूम के हाथ में टूटी सुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जांच के लिए खून निकालते समय मासूम के हाथ में टूटी सुई
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिला अस्पताल में दो माह की एक मासूम बच्ची के हाथ में खून निकालते समय सुई टूट गई। परिजनों ने अस्पताल कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। बच्ची को जुकाम, बुखार और खांसी की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कंठीपुर निवासी हेमराज सिंह ने बताया कि वह अपनी दो माह की बेटी प्रतिज्ञा देवी को बुखार, जुकाम और खांसी के इलाज के लिए अस्पताल लाए थे। कर्मचारियों ने जांच के लिए बच्ची का खून निकाला, तभी सुई उसके हाथ में टूटकर रह गई। परिजनों ने कर्मचारियों को बताया लेकिन वे पहले मानने को तैयार नहीं थे। काफी कहने के बाद बच्ची का एक्सरे कराया गया, जिससे हाथ में सुई होने की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने बच्ची के हाथ से सुई निकाली और उसे पीडिया वार्ड में भर्ती कराया। हेमराज सिंह ने कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप दोहराया है और उचित कार्रवाई की मांग की है। उधर, सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। बताया कि जांच के लिए खून निकालते समय सुई अंदर टूट गई थी। जानकारी मिलते ही सुई को तुरंत निकलवा लिया गया। बच्ची अब ठीक है और पीडिया वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।
Trending Videos