सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Laxman Jhula ropeway trolleys hang in the air, passengers scream

Chitrakoot News: हवा में लटकीं लक्ष्मण झूला रोपवे की ट्रॉलियां, यात्रियों में चीख पुकार

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 10 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Laxman Jhula ropeway trolleys hang in the air, passengers scream
फोटो 10 सीकेटीपी 05 आपदा बचाव के दौरान रस्सी के जरिए रोपवे पर पहुंचता कर्मी। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में नामचीन लक्ष्मण पहाड़ी पर स्थित लक्ष्मण झूला रोपवे पर आपदा बचाव का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान रोपवे में तकनीकी खराबी आने और ट्रॉलियों के हवा में लटकने का परिदृश्य बनाया गया। यात्रियों में चीख पुकार मचने का दृश्य भी प्रस्तुत किया गया।
Trending Videos




अचानक रोपवे में तकनीकी खामी आने से ट्रॉलियां बीच रास्ते में हवा में लटक गईं। खुद को हवा में लटकते देख ट्रॉलियों में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यह मंजर देख आसपास मौजूद लोग भी सकते में आ गए। बाद में पता चला कि यह आपदा बचाव का पूर्वाभ्यास था, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। सूचना मिलने पर एनडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने तुरंत मोर्चा संभाला। टीम ने आधुनिक उपकरणों और रस्सियों की मदद से हवा में लटकी ट्रॉलियों तक पहुंच बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन






बचाव दल ने रोपवे में फंसे हुए यात्रियों को सकुशल नीचे उतारा। इस दौरान रोपवे से बचाव की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। सुरक्षित बाहर निकाले गए यात्रियों को नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने प्राथमिक उपचार दिया। इस अभ्यास में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नागरिक सुरक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय रोपवे प्रबंधन का सक्रिय सहयोग रहा। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट कुलदीप सिंह और आपदा विशेषज्ञ राहुल सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो 10 सीकेटीपी 05 आपदा बचाव के दौरान रस्सी के जरिए रोपवे पर पहुंचता कर्मी। स्रोत: प्रशासन

फोटो 10 सीकेटीपी 05 आपदा बचाव के दौरान रस्सी के जरिए रोपवे पर पहुंचता कर्मी। स्रोत: प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed