सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Visited Bajrang Bali on Budhwa Mangal

Chitrakoot News: बुढ़वा मंगल पर किए बजरंग बली के दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 11 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Visited Bajrang Bali on Budhwa Mangal
फोटो 10सीकेटीपी 24 बूढ़े हनुमानजी मंदिर में भंडारा ग्रहण करते भक्त। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
चित्रकूट। होली के बाद पहले मंगल को बूढ़े हनुमानजी मंदिर में बुढ़वा मंगल धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हजारों भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-पाठ किया। पूरा क्षेत्र जय बजरंगी जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।
Trending Videos

सुबह से ही भक्त मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। अखंड रामनाम संकीर्तन और रामचरित मानस पाठ में भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर को फूलों से सजाया गया था। धर्मनगरी के संतों और हजारों क्षेत्रीय लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी रामजीदास महाराज ने बताया कि बूढ़े हनुमान मंदिर में दशकों से बुढ़वा मंगल मनाने की यह परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को विशेष महाआरती से पहले भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जय बजरंगी जय श्री राम के जयकारे पूरे समय गूंजते रहे। देर शाम तक हजारों भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-पाठ किया। भक्तों ने मंदिर में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और संक्षिप्त रामायण के पाठ किए।
इस दौरान बूंदी और ठंडाई का प्रसाद भी वितरित किया गया। बनारस, कानपुर और राठ सहित विभिन्न स्थानों से आए कई प्रमुख भक्तजन इस आयोजन में शामिल हुए। पूरे दिन घंटा घड़ियाल बजते रहे, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed