{"_id":"69b06443691f243928067349","slug":"a-young-man-made-a-viral-video-of-himself-hanging-himself-and-the-block-chief-was-accused-chitrakoot-news-c-12-knp1090-1451231-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: युवक ने फंदा लगाने का वायरल किया वीडियो, ब्लॉक प्रमुख पर जड़े आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: युवक ने फंदा लगाने का वायरल किया वीडियो, ब्लॉक प्रमुख पर जड़े आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
पहाड़ी (चित्रकूट)। पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख और भाजपा नेता पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर एक युवक ने फंदा लगाने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने युवक की जान बचा ली। यह घटना पहाड़ी क्षेत्र में हुई। पीड़ित युवक प्रियांशु मिश्रा एक संगठन के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख पर कार्यों में गड़बड़ी की कई शिकायतें की थीं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रियांशु ने बताया कि महोबा रेलवे स्टेशन पर उसके पिता पर हमला हुआ था। उसने ब्लॉक प्रमुख और उनके सहयोगियों पर हमले का आरोप लगाया। युवक ने यह भी कहा कि वह अपने पिता को हमलावरों से नहीं बचा सका। उसने मरने के बाद हमलावरों पर कार्रवाई की बात कही। प्रियांशु ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता को ब्लॉक प्रमुख जान से मरवाना चाहते हैं। उसने पहले भी कोतवाली और पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला महोबा जंक्शन का है, चित्रकूट का नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि युवक ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ कई शिकायतें की थीं। एक स्कूल के प्रबंधन को लेकर भी विवाद सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।