फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Panchayat elections: ex central minister's Jethani Pradhan became in Chitrakoot

पंचायत चुनाव: चित्रकूट में पूर्व केंद्रीय मंत्री की जेठानी बनी प्रधान, रिकार्ड मतों से जीतीं

Tue, 04 May 2021 06:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 04 May 2021 06:49 PM IST
सार

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की जेठानी और एमएलसी आशीष पटेल की भाभी पुष्पलता सिंह ने खंडेहा क्षेत्र की लौरी ग्राम पंचायत से 700 मतों से रिकॉर्ड जीत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Panchayat elections: ex central minister's Jethani Pradhan became in Chitrakoot
पुष्पलता सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंचायत चुनाव में चित्रकूट के मऊ से अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की जेठानी और एमएलसी आशीष पटेल की भाभी पुष्पलता सिंह ने खंडेहा क्षेत्र की लौरी ग्राम पंचायत से 700 मतों से रिकॉर्ड जीत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


भाजपा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य रही पुष्पलता सिंह अरुण कुमार सिंह की पत्नी हैं। पति ने बताया कि लौरी ग्राम सभा की जनता को चहुंमुखी विकास कर गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्राथमिकता रहेगी। पुष्पलता सिंह को कुल 939 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व प्रधान को 239 मत मिले। 
विज्ञापन


गोसवा आयोग के सदस्य की पत्नी बनी प्रधान  
गोसेवा आयोग के सदस्य कृष्ण कुमार उर्फ भोले सिंह की पत्नी ममता सिंह मऊ विकास खंड के पूरब पताई से ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिकेश सिंह की पत्नी आशा सिंह को हराया है। इसके अलावा मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र के गांव हनुआ की ग्राम प्रधान सीट पर सपा समर्थित सत्यनारायण यादव प्रधान पद पर जीते हैं। इससे पहले गांव में पूर्व सांसद के भतीजे प्रधान थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed