{"_id":"6a440ca2b43ad75e140d14b2","slug":"people-distressed-by-power-cuts-amidst-scorching-heat-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-133092-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग परेशान
Wed, 01 Jul 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। उमस भरी गर्मी के बीच चित्रकूट शहर और पहाड़ी इलाकों में बिजली आपूर्ति की समस्या गंभीर हो गई है। रात में बार-बार बिजली कटौती से लोगों की नींद हराम हो रही है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इसका कोई निश्चित समय नहीं है।
शहर के विभिन्न इलाकों से बिजली कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं। सदर सड़क की बस्ती के प्रभात सिंह और वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रात में बिजली दो बार बाधित हुई। शंकर बाजार निवासी पंकज दुबे के अनुसार, कुबेरगंज में रात दस बजे बिजली कटी और एक घंटे बाद बहाल हो पाई। इस अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान हैं। गर्मी में यह कटौती लोगों के लिए दोहरी मुसीबत बन गई है। पंखे और कूलर ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के गांवों में भी बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। भानपुर गांव के आलोक सिंह और राजेश सिंह ने बताया कि उमस भरी गर्मी में भी बिजली कटौती से दिक्कतें हो रही हैं। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार का कहना है कि आपूर्ति में सुधार हुआ है। उपकरण खराब होने पर ही बिजली आपूर्ति बाधित होती है।