फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   State-of-the-art community library and coaching center to be built for students.

Chitrakoot News: छात्रों के लिए बनेगी अत्याधुनिक कम्युनिटी लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर

Tue, 11 Aug 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 11 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
State-of-the-art community library and coaching center to be built for students.
चित्रकूट। धर्मनगरी के होनहार छात्र-छात्राओं को अफसर बनने के सपने को पूरा करने के लिए दिल्ली या प्रयागराज जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका चित्रकूटधाम कर्वी के पास एक अत्याधुनिक कम्युनिटी लाइब्रेरी और फ्री कोचिंग सेंटर का निर्माण कराएगा। इसके लिए नीति आयोग ने सात करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।
इस परियोजना के लिए पहली किस्त के तौर पर 1.75 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। उम्मीद है कि यह सेंटर करीब डेढ़ साल के भीतर पूरी तरह से संचालित होने लगेगा। यह पहल उन गरीब और मेधावी छात्रों के लिए वरदान साबित होगी, जिनके अभिभावक महंगी कोचिंग फीस का बोझ नहीं उठा पाते।
विज्ञापन

अब तक, चित्रकूट के मेधावी छात्र-छात्राओं को नीट, जेईई और यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रयागराज या दिल्ली जाना पड़ता था। इसके लिए अभिभावकों को हर महीने 30 से 40 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते थे, जो कई परिवारों के लिए एक बड़ा आर्थिक बोझ था। पैसों की कमी के कारण कई छात्र बीच में ही अपनी तैयारी छोड़ देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को समझते हुए, सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग की सुविधा शुरू की थी लेकिन अब इसे और भी वृहद रूप दिया जा रहा है। इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य गरीब और वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों को सरकारी खर्च पर उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान करना है।
इस प्रोजेक्ट के लिए लक्ष्य यह है कि हर साल कम से कम 100 बच्चे सरकारी नौकरी मिले और कम से कम 50 बच्चे मेडिकल-इंजीनियरिंग संस्थानों में चयन जरूरी है। (संवाद)

------------
सेंटर में मिलेंगी ये सुविधाएं
- 50 हजार किताबों से सुसज्जित विशाल लाइब्रेरी, वाई-फाई की सुविधा और रीडिंग हॉल।
-सरकारी नौकरियों, नीट, जेईई और यूपीएससी जैसी परीक्षाओं के लिए विशेषज्ञों की निशुल्क कोचिंग।
-ऑनलाइन टेस्ट, मॉक पेपर और कॅरिअर काउंसलिंग की सुविधा, ताकि छात्र अपनी प्रगति का आकलन कर सकें।
-यह सेंटर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा, जिससे छात्र अपनी सुविधानुसार अध्ययन कर सकें।
---
वर्जन
सेंटर से जनपद के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। अब होनहार विद्यार्थी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी यहीं पर बेहतर तरीके से कर सकेंगे।- पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed