सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The holy city resonated with Holi of flowers and Phag songs.

Chitrakoot News: फूलों की होली और फाग गीतों से गूंजी धर्मनगरी

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 05 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The holy city resonated with Holi of flowers and Phag songs.
05-सीकेटीपी-10- पूर्व सांसद आरके पटेल के साथ होली खेलते लोग। संवाद 
विज्ञापन
चित्रकूट। होली का पर्व इस वर्ष भी पूरे उत्साह, उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांवों तक लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर होली मिलन समारोह, फाग और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे पूरा क्षेत्र होली के रंग में रंगा नजर आया।
Trending Videos

धर्मनगरी चित्रकूट में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। कामतानाथ, बांके बिहारी मंदिर में संत-महात्माओं ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा करते हुए होली मनाई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए और कलाकारों ने फाग व अन्य लोकगीत प्रस्तुत किए। मंदिर के पुजारी भारतेंद्र दुबे ने बताया कि हर वर्ष यहां मथुरा की तर्ज पर फूलों की होली का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में कामदगिरि प्रमुखद्वार के संत मदन गोपाल दास सहित अनेक संत-महात्मा मौजूद रहे। इसके साथ पूर्व सांसद आरके पटेल ने लोगों के साथ होली का त्योहार मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोही में रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ स्वामी मंदिर में भी भगवान को अबीर-गुलाल अर्पित कर फूलों की होली खेली गई। श्रद्धालुओं और संतों ने फाग गीत गाते हुए पुष्प वर्षा की, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कामतानाथ महाराज को भी भक्तों ने रंग-गुलाल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। होली के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचे और मंदाकिनी नदी में स्नान कर पंचकोसी परिक्रमा लगाई। वहीं खोही स्थित भागवत पीठ में भी भव्य होली उत्सव का आयोजन हुआ। मत्तगजेंद्र नाथ स्वामी मंदिर के पुजारी विपिन जी महाराज, भागवत पीठ के नवलेश दीक्षित महाराज और कामदगिरि के व्यवस्थापक श्रद्धालु मौजूद रहे।
राजापुर कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली का पर्व पारंपरिक उल्लास और सामाजिक समरसता के साथ मनाया गया। नगर के समाजसेवी सुनील मिश्रा के निवास पर फाग एवं ठंडाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां लोकगायकों ने यमुना तट खेले श्याम होली सहित कई प्रसिद्ध फाग गीत प्रस्तुत किए। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और पारंपरिक ठंडाई से अतिथियों का स्वागत किया। ग्राम रगौली के पंचायत भवन परिसर में समाजसेवी राकेश द्विवेदी और अन्नू मिश्रा के संयोजन में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम फूलचंद यादव रहे व अध्यक्षता प्रभास्कर दत्त द्विवेदी ने की। इस दौरान समाजसेवी राकेश द्विवेदी ने युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम रगौली में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि देने की घोषणा की।
मानिकपुर क्षेत्र में विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं और समर्थकों को विधायक ने अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में फाग गायन का आयोजन भी हुआ। होरियारों ने पारंपरिक फाग गीत प्रस्तुत किए। विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि होली का पर्व हमें प्रेम और भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सद्भाव का संदेश प्रसारित होता है। विधायक प्रतिनिधि विकास चंद्र द्विवेदी उर्फ पिंटू भैया, नगर पंचायत मऊ अध्यक्ष अमित द्विवेदी, अवधनरेश त्रिपाठी, अजय तिवारी, कैलाश, संदीप द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed