सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The life of a prisoner in jail is in danger, his wife pleads for help.

Chitrakoot News: जेल में बंद बंदी की जान को खतरा, पत्नी ने लगाई गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 01 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The life of a prisoner in jail is in danger, his wife pleads for help.
विज्ञापन
चित्रकूट। जेल में बंद एक बंदी की पत्नी ने अपने पति की जान को खतरा बताते हुए न्यायालय में सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि जेल प्रशासन की मिलीभगत से कुछ लोग उसके पति की हत्या की साजिश रच रहे हैं। साथ ही परिजनों को मिलने से भी रोका जा रहा है।
Trending Videos

सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार द्वारिकापुरी निवासी मुंतहा सिद्दीकी ने न्यायालय में दिए गए पत्र में बताया कि उसका पति सिराज अहमद सिद्दीकी जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद हैं। उनके दुश्मनों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला का आरोप है कि जेल प्रशासन इस मामले में कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इसमें जेल कर्मियों की मिलीभगत की आशंका है। इसी कारण परिजनों को जेल में मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। महिला ने न्यायालय से अपने पति को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक कुश सिंह ने बताया कि जेल में बंद बंदी सिराज अहमद की हरकतें अच्छी नहीं रहती हैं। वह अक्सर अन्य बंदियों और कैदियों से झगड़ता रहता है। इसी आचरण के कारण उसे कुछ दिन पहले दूसरी जेल में भेजा गया था। वर्तमान में भी वह वही हरकतें दोहरा रहा है, जिसके चलते उससे ज्यादा किसी को मिलने की अनुमति नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed