सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three dilapidated bridges will be repaired with Rs 2.30 crore.

Chitrakoot News: 2.30 करोड़ से तीन जर्जर पुलों की होगी मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 31 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three dilapidated bridges will be repaired with Rs 2.30 crore.
फोटो-30सीकेटीपी 08 पुल का निरीक्षण करते लोक निर्माण विभाग के सहायक अ​भियंता व अन्य। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। दो नदियों पर बने तीन जर्जर पुलों की मरम्मत की जाएगी। यह कार्य करीब 2.30 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। बजट मिलते ही विभाग ने ई-निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे राहगीरों का न सिर्फ सफर आसान होगा, बल्कि सौ से ज्यादा गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
Trending Videos




बागेन नदी पर साईंपुर गांव के पास बने पुल के दोनों ओर सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। ये पुल काफी समय से तो जर्जर थे, साथ ही इनकी मरम्मत न होने के कारण मिट्टी का कटाव, टूटी नालियां और सुरक्षा इंतजामों की कमी जैसी समस्याएं थीं। जबकि इन पुलों से एक सौ से अधिक गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। मरम्मत के अभाव में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने चयनित जर्जर पुलों की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है। अब बागेन नदी पर साईंपुर गांव के बने पुल की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए 76.25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार, पयस्विनी नदी पर कहेटा गांव के पास बने पुल की मरम्मत का प्रस्ताव पास हुआ है, जिसमें 81.51 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। शासन से आवंटित रकम से इन जर्जर पुलों के अप्रोच मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।



कटान के सुरक्षात्मक कार्य के लिए बोल्डर पत्थर लगाए जाएंगे। साथ ही नालियों का भी निर्माण किया जाएगा। वहीं, पयस्विनी नदी पर ही कनकोटा गांव के पास बने पुल पर भी मरम्मत का काम होना है, जिसके लिए 72.02 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। यहां नाली, ड्रेन सहित सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे और पुल के दोनों ओर 25-25 मीटर पर बैरियर भी लगाए जाएंगे।



बोले जिम्मेदार----



प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह ने बताया कि नदियों पर बने पुलों की मरम्मत काफी समय से नहीं हुई थी। इस कारण मिट्टी का कटाव और नालियां टूट गई थीं, साथ ही सुरक्षा के इंतजाम भी पूरे नहीं थे। उन्होंने कहा कि विभाग ने मरम्मत के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे थे, जिन्हें मंजूरी मिल गई है। बजट भी जारी हो चुका है और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed