सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Two Children Drown in Bagai River Tragedy Occurs Due to Misjudgment of Depth Police Investigation

Chitrakoot: बागै नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, गहराई का अंदाजा न लगने से हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 31 Mar 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Chitrakoot News: पहाड़ी क्षेत्र में बागै नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों हादसे का शिकार हो गए।

Chitrakoot Two Children Drown in Bagai River Tragedy Occurs Due to Misjudgment of Depth Police Investigation
सीएचसी में लगी परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना क्षेत्र के सकरौली मजरा केयूटरा पुरवा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बागै नदी के चकरेही घाट पर नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए।

Trending Videos

सुबह करीब नौ बजे शिवम राजपूत (9)  पुत्र नवल और आशीष राजपूत (10) पुत्र गोविंद नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन





घटना की जांच में जुटी पुलिस
इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और हर आंख नम थी। पुलिस ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शवों को नदी से निकालने के बाद पंचनामा कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed