{"_id":"6a82022d81b3b66392033d48","slug":"trailer-runs-over-two-students-on-a-bike-both-killed-chitrakoot-news-c-12-1-knp1061-1621089-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रेलर ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रेलर ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 16 सीकेटीपी 08 रंजीत कुमार फाइल फोटो।
फोटो 16 सीकेटीपी 09 संदीप कुमार फाइल फोटो।
फोटो 16 सीकेटीपी 10 सीएचसी परिसर में विलाप करते परिजन। संवाद
- बालापुर मोड़ धर्मकांटा के पास शनिवार सुबह हादसा, सभी 15 अगस्त के कार्यक्रम में कॉलेज जा रहे थे
- भागने के चक्कर ट्रेलर चालक ने एक अन्य बाइक में मारी टक्कर, दो छात्र रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बालापुर मोड़ धर्मकांटा के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचल दिया। भागने की जल्दबाजी में ट्रेलर चालक ने एक अन्य बाइक को भी टक्कर मारी जिसमें सवार दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। सभी 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कॉलेज जा रहे थे।
मवई कला निवासी संदीप कुमार (18) और सुरौंधा निवासी उसका दोस्त रंजीत (20) अपनी बाइक से मऊ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे बालापुर मोड़ धर्मकांटा के पास पहुंचे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक ट्रेलर के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद ट्रेलर चालक तेजी से भागने लगा। इसी दौरान उसने दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। दूसरी बाइक पर सवार मऊ कस्बा निवासी संजय निषाद (25) और आजाद नगर निवासी नानबाबू उर्फ रामसंवारे (20) भी गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से दोनों को प्रयागराज रेफर किया। शवों की हालत देखकर हर किसी का कलेजा कांप उठा। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने ट्रेलर और चालक को पकड़ लिया है। तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
-- --
इकलौता बेटा था संदीप कुमार
संदीप मां-बाप का इकलौता बेटा था। घटना से परिजन व मां फूलन देवी बेहाल हैं। पिता शिवशंकर हिमाचल प्रदेश में नौकरी करते हैं। वहीं, रंजीत चार भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी मां सुनीता सदमे में हैं। दोनों छात्र पं. शिवकुमार त्रिपाठी इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। संदीप कक्षा 10 में और रंजीत कक्षा 11 में था।
तिरंगा फहराने निकले, घर पहुंची अर्थी
मऊ (चित्रकूट)। आजादी का जश्न मनाने के लिए दो दोस्त अपने घरों से निकले थे लेकिन वो घर नहीं लौटे। शनिवार सुबह बालापुर मोड़ धर्मकांटा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दोनों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों के शव के कई टुकड़े हो गए। हादसे में दो अन्य युवक भी घायल हो गए जिन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है।
मवई कला निवासी नाना लल्लू प्रसाद ने बताया कि अर्जुनपुर खंडेहा निवासी नाती संदीप कुमार और सुरौंधा निवासी दोस्त रंजीत बाइक से 15 अगस्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पं. शिवकुमार त्रिपाठी इंटर कॉलेज जा रहे थे। पीछे से आए ट्रेलर ने टक्कर मारकर कुचल कर भाग निकला था। भागने के चक्कर में ट्रेलर ने दूसरी बाइक को भी टक्कर मारी थी।
घटना की खबर सुनते ही सीएचसी में चीख-पुकार मच गई। संदीप अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। पिता शिव शंकर हिमाचल में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां फूलन देवी बेसुध हैं। रंजीत चार भाइयों में सबसे छोटा था। मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।