फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Nag Panchami is today; fairs will be held in both urban and rural areas.

Chitrakoot News: नागपंचमी आज, शहर-ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगे मेले

Sun, 16 Aug 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Nag Panchami is today; fairs will be held in both urban and rural areas.
- मंदिरों में शुरू होगा झूला उत्सव, रक्षाबंधन तक चलेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। नागपंचमी का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन से धर्मनगरी के प्रमुख मंदिरों में झूला उत्सव की शुरुआत होगी जो रक्षाबंधन तक चलेगा।

नागपंचमी के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के गल्लामंडी परिसर में हर साल की तरह मेला लगेगा। यहां से महिलाएं कजलियां बोने के लिए मिट्टी ले जाती हैं। जिले के मऊ, मानिकपुर, राजापुर और पहाड़ी क्षेत्र के सगवारा में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। धर्मनगरी के कामदगिरि प्रमुखद्वार, जानकीमंदिर, पंजाबी आश्रम, संतोषी अखाड़ा और भरत मंदिर में झूला उत्सव मनाया जाएगा।

शहर के नई बाजार स्थित रामजानकी मंदिर, शंकर बाजार के बल्दाऊ मंदिर और ठाकुर रामजानकी मंदिर में भी यह उत्सव होगा। भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवनदास ने बताया कि इस दौरान भगवान श्रीराम और भगवान कृष्ण को झूले पर बैठाकर पूजा-पाठ की जाती है। इस अवधि में रघुवीर मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मंदिरों में विशेष सजावट की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed