{"_id":"6a82003106bd16a4db00cb0d","slug":"flag-hoisted-with-pride-patriotic-songs-echoed-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-135062-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शान से किया ध्वजारोहण, गूंजे देशभक्ति के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शान से किया ध्वजारोहण, गूंजे देशभक्ति के तराने
Sun, 16 Aug 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो 16 सीकेटीपी 12 प्रभातफेरी में शामिल झांकी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को जिले में सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं के भवनों पर ध्वजारोहण किया गया।
जगह- जगह पर तिरंगे के साथ बच्चों की प्रभात फेरियां निकाली गईं। कार्यक्रमों में लोगों ने देशभक्ति के तराने भी गाए और आजादी के संस्करणों को सुनाकर यादें तरोताजा की।
स्कूलों में भी बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने राजकीय आवास व कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
डीएम ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर बात की। कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारीने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए।
विज्ञापन
विकास भवन पर सीडीओ डीपी पाल ने ध्वजारोहण किया। डीआईओएस रवि शंकर ने माध्यमिक शिक्षा भवन व बीएसए रंजना शुक्ला ने बीएसए कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने स्वास्थ्य कार्यालय भवन, सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार ने जिला अस्पताल भवन, मातृ शिशु अस्पताल खोह में सीएमएम डॉ. ओपी भाष्कर ने ध्वजारोहण किया।
तहसील कार्यालय कर्वी में एसडीएम अजय कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी में अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने पालिका कार्यालय भवन व जिला सहकारी बैंक कार्यालय बांदा-चित्रकूट कार्यालय पर अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर भवन प्राचार्य बीके शर्मा ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात प्रवक्ताओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नीलम यादव, राजेश उपाध्याय, शिवलाल सिंह, मोहित सिंह ने विचार रखे। संचालन अखिलेश कुमार पाण्डेय ने किया। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रोफेसर आलोक चौबे ने ध्वजारोहण किया।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी मंजू केशरवानी ने समिति के कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अश्वनी श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव ने राष्ट्र भावना का संदेश दिया।
-- -- -- -- --
उत्कृष्ट कार्यों के लिए 12 पुलिसकर्मी सम्मानित
चित्रकूट। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान 12 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें सीओ यातायात करिश्मा गुप्ता व बहिलपुरवा थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक, उप्र का प्रशंसा चिह्न सिल्वर एवं ऑपरेशनल/सेवाभिलेख के आधार पर प्रमाण पत्र वितरित किया।
पीआरवी7480 के आरक्षी रविन्द्र प्रताप सिंह, राजकुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए यूपी-112 लखनऊ द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा आरक्षी रोहित पटेल, शिवम तिवारी, धर्मेन्द्र दांगी, प्रदीप कुमार, राजेश, दीनबंधु, रोहित व गिरीश चंद्र को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया। अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय ने पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण किया। (संवाद)