फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Independence Day celebrations in full swing in rural areas

Chitrakoot News: ग्रामीण क्षेत्रों में आजादी के उत्सव की धूम

Sun, 16 Aug 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrations in full swing in rural areas
फोटो 16 सीकेटीपी 19 राजापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। ग्रामीण अंचलों में स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश भक्ति से ओत प्रोत शानदार प्रस्तुतियां दी गईं।
नगर पंचायत राजापुर कार्यालय में पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। तहसील कार्यालय में उपजिलाधिकारी पूजा गुप्ता ने तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी, अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया । एसएस इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्री तुलसी इंटर कॉलेज, वशिष्ठ गुरुकुलम, जितेंद्र उच्चतर, माध्यमिक विद्यालय, हनुमत बाल शिक्षा निकेतन, संस्कार पब्लिक स्कूल, सरस्वती ज्ञान मंदिर, कंपोजिट विद्यालय राजापुर, धीरेंद्र इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन

मानिकपुर पंचायत भवन पर अध्यक्ष रानी देवी ने ध्वजारोहण किया। ईओ भारत सिंह, विधायक प्रतिनिधि मनोनीत सभासद विनोद कुमार द्विवेदी, बलराम पांडेय मौजूद रहे। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी विनय कुमार द्विवेदी व ब्लॉक कार्यालय भवन पर ब्लॉक प्रमुख अरविंद कुमार मिश्रा ने बीडीओ पवन सिंह के साथ ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कोतवाली, जीआरपी आरपीएफ कार्यालय, रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक ने ध्वजारोहण किया। राजकीय कॉलेज, पॉलिटेक्निक, सरस्वती शिशु मंदिर, सनराइज, सन किंग, जवाहर नवोदय, आश्रम पद्धति, कस्तूरबा, आदर्श इंटर, कन्या इंटर, बीआरसी परिसर में बीईओ, रानीपुर रिजर्व में वनाधिकारी सुशील श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।
मऊ तहसील भवन पर एसडीएम राम ऋषि रमन ने ध्वजारोहण किया। स्कूल और कॉलेजों में कार्यक्रम हुए। भरतकूप क्षेत्र में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष कल्लूराम गुप्ता के आवास पर ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि क्रेसर यूनियन के अध्यक्ष रामेंद्र गौतम ने विचार रखे।
----
66 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का अनावरण
मऊ (चित्रकूट)। पंचायत भवन परिसर में 66 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का अनावरण किया गया। विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद तिरंगा में शामिल विधायक समेत जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विधायक ने सेनानियों को नमन किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अमित द्विवेदी, एसडीएम राम ऋषि रमन मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो 16 सीकेटीपी 19 राजापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी 19 राजापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी 19 राजापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी 19 राजापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी 19 राजापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी 19 राजापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी 19 राजापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी 19 राजापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी 19 राजापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद

फोटो 16 सीकेटीपी 19 राजापुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed