{"_id":"69a9c2acee6c724d2d07fd53","slug":"uncontrolled-tractor-overturns-two-dead-including-driver-one-injured-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-127883-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, चालक सहित दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, चालक सहित दो की मौत, एक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
05 सीकेटीपी-14 -फाइल फोटो अर्पित
विज्ञापन
चित्रकूट/भौंरी। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव के पास बुधवार को एक बेकाबू ट्रैक्टर पलट गया। इसके नीचे दबने से चालक सहित दो की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। चालक कौशांबी जिले का रहने वाला है। यहां धान कुटाई का काम करता था।
थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि देर शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि भौरी के पहाड़ी चौराहा के पास एक ट्रैक्टर पलटने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे और दूसरा ट्रैक्टर मंगा कर पलटे ट्रैक्टर को सीधा कराया और नीचे दबे तीनों को बाहर निकलवा कर तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान भौंरी निवासी अर्पित मिश्रा (17), कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र के बजहा खुर्रमपुर निवासी मूलचंद्र उर्फ इल्ली (40) के रूप में हुई।
बताया कि मूलचंद्र ट्रैक्टर मालिक के साथ मिलकर पैलेशर मशीन से भौंरी क्षेत्र में धान कुटाई का काम करता था। होली पर्व पर ट्रैक्टर मालिक गांव चला गया था। इस कारण मूलंचद्र, अर्पित व उसका चचेरा भाई अनुराग मिश्रा (25) के साथ गौतम का डेरा से भौंरी की ओर ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। तभी रफ्तार तेज होने के कारण ट्रैक्टर पलटा है। मूलचंद्र पांच भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी पत्नी करीब छह साल पहले अपनी बेटी को लेकर अपने मायके बिहार चली गई है। तब से नहीं आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos