फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman set on fire with petrol over dowry.

Chitrakoot News: दहेज के लिए महिला को पेट्रोल डालकर जलाया

Wed, 12 Aug 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 12 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Woman set on fire with petrol over dowry.
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बजहा का पुरवा गांव में एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर पेट्रोल डालकर जलाया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

रामनरेश ने बताया कि उनकी बेटी मंजूषा की शादी 26 मई को कमल से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज कम मिलने का ताना मारकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। 12 जून को सास प्यारी देवी, ससुर नंदू और पति कमल ने मंजूषा की पिटाई की।
विज्ञापन

उन्होंने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह झुलस गई। मंजूषा ने नौ अगस्त को मायके सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे घर ले आए। थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दहेज के लिए महिला को पीटा, प्राथमिकी
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग, मारपीट और जेवर छीनकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
अकबरपुर निवासी प्रीति सिंह ने बताया कि उसकी शादी 5 जून 2025 को विक्रांत सिंह से हुई थी। शादी के बाद पति विक्रांत, सास उर्मिला देवी, देवर ऋषि कुमार और ससुर ध्यान सिंह पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।

आरोप है कि 10 जून को ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। आरोप उसने यह लगाया कि शादी से पहले पति के दिमागी रूप से पीड़ित होने की बात छिपाई गई थी। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed