{"_id":"697f90f916770aa94a0ce6ed","slug":"youths-wearing-shrouds-protested-demanding-a-medical-college-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-126474-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मेडिकल कालेज की मांग को लेकर युवाओं ने कफन ओढ़कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मेडिकल कालेज की मांग को लेकर युवाओं ने कफन ओढ़कर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो-01सीकेटीपी 13 शहीद स्मारक पार्क में कफन ओढ़कर अनशन पर बैठे युवा। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में मेडिकल कॉलेज की तत्काल आवश्यकता को लेकर युवाओं ने एक अनूठा और मार्मिक विरोध प्रदर्शन किया है। रविवार को शहर के एलआईसी तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर कफन ओढ़कर युवाओं ने बेमियादी आमरण अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।
सुबह करीब 10 बजे कुंवर भूपेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में युवाओं का समूह शहीद स्मारक पर पहुंचा। उन्होंने कफन ओढ़कर अपना विरोध दर्ज कराया, जिसमें एक युवक कफन ओढ़कर लेटा हुआ था। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में अस्पतालों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है, जहां इलाज से ज्यादा मरीजों की मौत हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं और जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अस्पतालों में केवल खानापूर्ति की जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विरोध प्रदर्शन में युवाओं ने अपने खून से मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखे। इन पत्रों के माध्यम से उन्होंने जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया और स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार की गुहार लगाई। इस विरोध प्रदर्शन में शिव शंकर सिंह पटेल, पुष्पेंद्र सिंह, नारेंद्र राव, आलोक सिंह, वेद, अभिषेक और विक्रम सिंह आदि शामिल रहे।
Trending Videos