फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   143 cases reported, 15 resolved.

Deoria News: 143 मामले आए, 15 का हुआ निस्तारण

Tue, 18 Aug 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 18 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
143 cases reported, 15 resolved.
देवरिया। जनपद की सभी पांचों तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले भर से विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 143 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें से मौके पर महज 15 मामलों का ही निस्तारण किया जा सका। अवशेष 128 शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा दिया गया।
विज्ञापन


तहसील दिवस में सर्वाधिक 57 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा अन्य विभागों से 37, पुलिस विभाग से 34, विकास विभाग से 11, स्वास्थ्य विभाग से 3 तथा समाज कल्याण विभाग से 1 मामला प्राप्त हुआ। इसमें से देवरिया सदर तहसील में कुल 32 मामले आए, इनमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया और 30 मामले लंबित रहे। बरहज तहसील में सर्वाधिक 44 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 5 मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ और 39 शेष रह गए। सलेमपुर तहसील में कुल 17 मामले आए, जिनमें से 3 का निस्तारण हुआ और 14 शेष रहे। भाटपार रानी तहसील में कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का निस्तारण किया गया तथा 26 मामले लंबित रहे। रुद्रपुर में कुल 21 मामले आए, जिनमें से 2 का निस्तारण किया गया और 19 मामले लंबित हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने सभी विभागीय अधिकारियों को अवशेष 128 मामलों का पारदर्शी तरीके से अतिशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


----------
सदर तहसील में डीएम ने सुनी फरियाद
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी आज तहसील सदर में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के साथ जनसुनवाई के दौरान राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों पर काफी सख्त दिखे। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि राजस्व से संबंधित समस्याओं का त्वरित रूप से समाधान सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में उन्होंने धारा 24 एवं 116 सहित विभिन्न राजस्व वादों के निस्तारण में हीलाहवाली पर सचेत करते हुए राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिया कि इन सभी वादों में आवश्यकता के अनुसार प्रारंभिक पैमाइश एवं आदेश का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराएं। लापरवाही पाए जाने पर उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन, तहसील एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण हर हाल में पारदर्शिता के साथ करने को कहा। जरुरत पड़ने पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजते हुए प्रकरण का निस्तारण कराया जाए। निस्तारण में फरियादी की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों से पुराने धारा 24 एवं 116 के प्रकरणों के निस्तारण से संबंधित पंजिका एवं पत्रावलियां मंगाकर उनका अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई कर संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त प्रकरणों का हर हाल में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed