फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thefts at two shops solved

Deoria News: दो दुकानों में चोरी का पर्दाफाश, बाल अपचारी से 1.08 लाख रुपये बरामद

Tue, 18 Aug 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 18 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Thefts at two shops solved
देवरिया। कोतवाली पुलिस ने दो दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं का सोमवार को पर्दाफाश करते हुए एक बाल अपचारी से 1,08,200 रुपये और सफेद धातु के नौ सिक्के बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बाल अपचारी ने अपने साथियों के साथ दोनों स्थानों पर चोरी करने की बात कही। बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। दोनों मामलों में वांछित दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

पहली घटना नौ अगस्त की रात करीब दो बजे कोतवाली रोड पर जज कॉलोनी के सामने स्थित एजीएस बैटरी एंड सोलर सॉल्यूशन दुकान में हुई थी। गोबराई खास निवासी चंदन विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि अज्ञात लोगों ने दुकान का शटर उठाकर अंदर प्रवेश किया और काउंटर तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद चुरा ले गए। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज में दो किशोर दुकान में चोरी करते हुए दिखाई दे रहे थे। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी पहचान कराने में जुटी थी।
विज्ञापन

दूसरी घटना 17 और 18 जुलाई की रात राघवनगर निवासी हरिश्चंद जायसवाल की दुकान में हुई थी। पुलिस के मुताबिक अज्ञात लोगों ने दुकान का शटर उठाकर अंदर रखे चांदी के सिक्के और नकदी चुरा ले गए गए। दोनों मामलों की जांच के दौरान एक बाल अपचारी का नाम सामने आया। कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात कसया मार्ग ओवरब्रिज के पास से उसे अभिरक्षा में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बाल अपचारी के पास से दोनों घटनाओं से संबंधित कुल 1,08,200 रुपये नकद और सफेद धातु के नौ सिक्के बरामद किए गए। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों स्थानों पर चोरी करने की बात कही। पुलिस दो अन्य वांछित आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि वांछित आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed