फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Family members had the student's post-mortem conducted.

Deoria News: मुंह से झाग निकलता देख परिजन ने कराया छात्र का पोस्टमार्टम

Tue, 18 Aug 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 18 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Family members had the student's post-mortem conducted.
देवरिया। रविवार की दोपहर दोस्तों के साथ गए इंटर के एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोस्तों ने परिजन को हादसे में उसकी मौत होने की बात बताई। ट्रामा सेंटर से परिजन शव लेकर घर चले गए। वहां छात्र के मुंह से झाग निकलता देख संदेह बढ़ गया और हत्या की चर्चा भी शुरू हो गई। इसके बाद सही कारण जानने के लिए परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

शहर के सिंधी मील काॅलोनी निवासी अनुज राव (18) पुत्र सत्येंद्र राव इंटर का छात्र था। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन ने बताया कि रविवार की दोपहर को उसने पिता के साथ खाना खाया। इसके बाद शहर के ही निवासी अपने दो दोस्तों के साथ किसी काम से चला गया। देर शाम तक वह नहीं लौटा। इसी बीच परिजन के पास सूचना आई कि अनुज हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि अनुज की मौत हो चुकी है। परिजन शव को लेकर घर चले आए। घर पर छात्र के मुंह से झाग निकलता देख परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद मौत सामान्य हादसे से हुई या इसके पीछे कोई दूसरा कारण है, इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई। हत्या की आशंका को लेकर भी लोगों के बीच बातें होने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय मौत का सही कारण पता करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही छात्र की मौत के वास्तविक कारण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर कोतवाली शशि भूषण राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed