फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman sleeping in hut attacked with a knife; condition critical.

Deoria News: झोपड़ी में सो रही महिला पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Tue, 18 Aug 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 18 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman sleeping in hut attacked with a knife; condition critical.
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के कोइरी पट्टी गांव में रविवार की देर रात दरवाजे पर झोपड़ी में सो रही एक महिला पर बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। उसके शरीर पर कई स्थानों पर चाकू से वार किए गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के जुटने से पहले अंधेरे का फायदा उठाते हुए बदमाश भाग गए। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोइरी पट्टी गांव निवासी मीना देवी (45) पत्नी मंगल राजभर रविवार की रात छोटी बच्ची के साथ घर के बाहर झोपड़ी में सो रही थी। देर रात अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला चीखने लगी। महिला की चीख-पुकार और बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। लोगों के पहुंचने की आहट मिलते ही बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। ग्रामीणों ने लहूलुहान हालत में महिला को देवरिया मेडिकल काॅलेज पहुंचाया।
विज्ञापन

देवरिया मेडिकल काॅलेज में चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिवार वालों ने बेहतर इलाज के लिए उसे एम्स में भर्ती कराया है। चिकित्सकों के अनुसार, महिला की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलते ही बघौचघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर वारदात की जानकारी जुटाई। पुलिस हमले के पीछे की वजह जानने के साथ ही अज्ञात बदमाशों की पहचान में जुटी है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय हुई इस वारदात ने लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed