सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A pontoon bridge will be built between Kamdhenwa and Kushhari villages, providing relief to 30 villages.

Deoria News: कामधेनवा और कुशहरी गांव के बीच बनेगा पीपा पुल, 30 गांवों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 30 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A pontoon bridge will be built between Kamdhenwa and Kushhari villages, providing relief to 30 villages.
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। क्षेत्र के कामधेनवा और कुशहरी गांव के बीच छोटी गंडक नदी पर पीपा का पुल बनाया जाएगा। इस पुल के निर्माण से 30 से अधिक गांवों के लोगों का रास्ता सुगम हो जाएगा। पुल की मंजूरी विधायक सुरेंद्र चौरसिया के प्रस्ताव पर मिली है। 80 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण होगा।
Trending Videos

ग्राम प्रधान दुलारी देवी, रविंद्र पांडेय, जितेश पांडेय, गौतम सिंह, मोहित राय, पुरुषोत्तम पांडेय, लक्ष्मण जायसवाल ने बताया कि अब तक ग्रामीणों को आने-जाने और खेती के लिए ट्रैक्टर और अन्य उपकरण नदी उस पार ले जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी होती है। पुल बनने के बाद यह परेशानी काफी हद तक समाप्त हो जाएगी और लोगों को सीधे आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा छापर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह ने बताया कि इस पुल के निर्माण के लिए करीब छह महीने पहले विधायक सुरेंद्र चौरसिया को प्रस्ताव दिया गया था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कुशहरी ग्राम सभा विधायक का गांव है। स्थानीय लोगों ने विधायक के इस पहल की सराहना की है।
ग्रामीणों का कहना है कि पीपा पुल बनने से खासकर किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। बरसात के दिनों में उन्हें अपने खेतों तक पहुंचने के लिए लगभग पांच किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था, जो अब नहीं करना पड़ेगा। इससे खेती का काम समय पर और आसानी से हो सकेगा।
रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि बरसात से पहले पुल बनकर तैयार हो जाएगा, इसकी पहली किस्त भी जारी हो गई है। जानकारी के अनुसार, लगभग 80 लाख रुपये की लागत से इस पीपा पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed