{"_id":"69c4335d1fdfafd985075627","slug":"a-six-year-old-girl-alone-at-home-was-raped-by-her-cousin-deoria-news-c-208-1-deo1030-177873-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर में अकेली छह साल की बच्ची के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर में अकेली छह साल की बच्ची के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम चचेरे भाई ने घर में घुसकर छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची अचेत हो गई तो वह छोड़कर भाग निकला। कुछ देर बाद बच्ची की मां घर आई तो हालत देखकर चीख पड़ी।
मुंह पर पानी का छींटा मारकर उसे होश में लाई। उसकी हालत देखकर दुष्कर्म की आशंका हुई। धीरे-धीरे पूरे टोले के लोग वहां पहुंच गए। बच्ची की हालत थोड़ी सुधरी तो उसने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। बच्ची के पिता रोजी-रोटी के लिए विदेश गए हुए हैं। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी किशोर को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। बच्ची को मां के साथ मेडिकल उपचार व परीक्षण के लिए भेजा गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले से जानकारी ली।
आरोपी का घर पीड़िता के घर के पास ही है। दोनों परिवारों के लोग एक दूसरे के घर आते जाते रहते हैं। मंगलवार की देर शाम बच्ची की मां पड़ोस में गई थी। छह वर्षीय बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान किशोर पहुंचा और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रात में करीब आठ बजे मां जब घर लौटी तो देखा कि कमरे में बच्ची अचेतावस्था में पड़ी थी। वह चीख पड़ी और बच्ची को होश में लाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर इकठ्ठे हो गए।
बुधवार सुबह बच्ची की मां ने पुलिस को सूचित किया। पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, पाॅक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस संबंध में एसओ डाॅ. महेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची को उपचार के लिए भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos