सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A teenager has accused a young man from Mau of sexually exploiting her on the pretext of marriage.

Deoria News: किशोरी ने मऊ के युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का लगाया आरोप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
A teenager has accused a young man from Mau of sexually exploiting her on the pretext of marriage.
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी ने मऊ जिले के एक युवक पर प्यार के जाल में फंसाने और शादी का झांसा देकर छह माह तक यौन शोषण का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों चार-पांच माह पहले घर छोड़कर चले गए थे। किशोरी 10-12 दिन बाद घर लौट कर आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक इस क्षेत्र में एक महिला के घर आता-जाता है। ग्रामीणों की कहना है कि महिला के माध्यम से युवक ने गांव की 16 वर्षीय किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया। उसे झांसे में लेकर कहीं चला गया था। किशोरी ने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर रहा है। पीड़िता सोमवार को थाने पहुंची थी। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed