{"_id":"69c57b80b7de60b74202f926","slug":"a-two-day-fair-will-be-held-in-athar-on-ram-navami-bhajan-kirtan-will-begin-from-today-deoria-news-c-208-1-deo1019-177927-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रामनवमी पर अटहर में लगेगा दो दिवसीय मेला, आज से शुरू होगा भजन-कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रामनवमी पर अटहर में लगेगा दो दिवसीय मेला, आज से शुरू होगा भजन-कीर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के अटहर मां भगवती मंदिर परिसर में रामनवमी से दो दिवसीय मेला लगेगा। शुक्रवार सुबह से भजन-कीर्तन शुरू हो जाएगा। जो शनिवार शाम तक चलता रहेगा। इस दौरान जगराता और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
खुखुंदू के अटहर मां भगवती का स्थान चहुंओर बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां करीब सात दशकों से तीन दिवसीय मेला लगता आ रहा है। वर्तमान में कुछ वर्ष से यह मेला दो दिवसीय हो गया है। मंदिर की सबसे खास विशेषता यह है कि यह मंदिर आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। यहां हिंदू के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के लोग भी शीष नवाते हैं। मंदिर के पुजारी पंडित दुर्गेश तिवारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह से भजन-कीर्तन शुरू होगा, जो 24 घंटे तक चलेगा। इसके बाद मां का जगराता होगा। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गायक हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि मेले की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया
खुखुंदू कस्बे में थाना के सटे स्थापित श्रीराम-जानकी मंदिर में बृहस्पतिवार को भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कलाकारों ने भक्ति गीतों को प्रस्तुत कर अपनी छटा बिखेरी।
गायक बच्चा तिवारी ने कभी राम बनके..कभी श्याम बनके चले आना प्रभुजी.. चले आना प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं गायक कृष्ण कुमार और राजू राय ने भी मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे..राम आएंगे.. की सुंदर प्रस्तुति देकर लोगों को थिरकने पर विवश कर दिया। इसके अलावा गायक विश्वनाथ और आजाद ने भी भक्ति गीत प्रस्तुत कर सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में आयोजक उमेश चंद मध्देशिया, श्रवण सेठ, घनश्याम सेठ, दीनानाथ मध्देशिया, प्रियांशु, गोलू आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos