सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man died after falling while working in a marriage hall.

Deoria News: गोरखपुर रोड ओवरब्रिज पर अब अगले सप्ताह से होगा डायवर्जन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
A young man died after falling while working in a marriage hall.
विज्ञापन
देवरिया। शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल गोरखपुर रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की मरम्मत का कार्य अब अगले सप्ताह शुरू होने की संभावना है। मरम्मत कार्य के लिए यातायात डायवर्जन भी उसी समय लागू किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अधिकारियों ने इस संबंध में प्रशासन को सूचना दे दी है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार ओवरब्रिज की मरम्मत के लिए 27 मार्च से 22 अप्रैल तक का समय तय था। इस अवधि के लिए ओवरब्रिज को वन वे करने के लिए रूट डाइवर्जन किया गया था। शुक्रवार से काम शुरू करने से पहले उपलब्ध सामग्री की समीक्षा की गई। पता लगा मथुरा से आने वाली कुछ सामग्री के अभी देवरिया पहुंचने में तीन से चार दिन का वक्त लगेगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी आवश्यक उपकरण और निर्माण सामग्री पूरी तरह उपलब्ध होने के बाद ही काम शुरू किया जाएगा, ताकि बीच में कार्य बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच के अधिकारियों के मुताबिक एक अप्रैल से मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसी के साथ पुल पर यातायात का डायवर्जन भी लागू कर दिया जाएगा। डायवर्जन लागू होने के बाद भारी वाहनों के साथ ही अन्य वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ेगा। प्रशासन भी इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी में जुट गया है।
मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद यहां यातायात का दबाव अन्य मार्गों पर बढ़ सकता है। इसे देखते हुए प्रशासन ट्रैफिक प्रबंधन की रूपरेखा तैयार कर रहा है। मरम्मत कार्य के दौरान पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत की जाएगी और संरचना को सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी तकनीकी कार्य किए जाएंगे। पुल की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यह कार्य जरूरी बताया जा रहा है।
प्रशासन का कहना है कि डायवर्जन लागू होने से पहले आम लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी, ताकि यात्रियों और वाहन चालकों को असुविधा कम से कम हो। साथ ही यातायात पुलिस को भी व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया जाएगा।

सभी सामान मंगाकर काम शुरू कराया जाएगा, जिससे कि कोई दिक्कत न आए। यह काफी महत्वपूर्ण पुल है। पूरी उम्मीद है कि एक अप्रैल से काम शुरू होगा।
एमडी राय, सहायक अभियंता एन एच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed