सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Barhajia train returns to track after two weeks, platform regains its glory

Deoria News: दो सप्ताह बाद पटरी पर लौटी बरहजिया ट्रेन, प्लेटफार्म पर लौटी रौनक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Barhajia train returns to track after two weeks, platform regains its glory
बरहजिया ट्रेन में चढ़ते यात्री।
विज्ञापन
सलेमपुर। करीब दो सप्ताह से बंद चल रही बरहजिया पैसेंजर ट्रेन का संचालन बृहस्पतिवार को दोबारा शुरू हो गया। ट्रेन के चलते ही सलेमपुर और बरहज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर स्थानीय यात्रियों का आवागमन शुरू होने से रौनक बढ़ गई। लंबे समय से ट्रेन सेवा ठप रहने के कारण यात्री और व्यापारी काफी परेशान थे, जिन्हें अब राहत मिली है।
Trending Videos

बरहजिया ट्रेन क्षेत्र में आवागमन के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसके जरिए बरहज बाजार से बड़ी संख्या में लोग हर दिन सलेमपुर और भटनी बाजार में खरीदारी के लिए आते-जाते हैं। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों के भी इस ट्रेन पर काफी निर्भरता रहती है। ट्रेन सेवा बहाल होने से अब लोगों की दिनचर्या फिर से पटरी पर लौटने लगी है और क्षेत्रीय व्यापार को भी गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि भटनी-लार रोड के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते बीते नौ मार्च से ही बरहजिया पैसेंजर ट्रेन निरस्त चल रही थी। बुधवार को कार्य पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार को पहले दिन ट्रेन का संचालन हुआ। हालांकि, रामनवमी और साप्ताहिक बंदी के साथ-साथ जानकारी के अभाव में पहले की तुलना में भीड़ कम दिखी। सलेमपुर बाजार में साप्ताहिक बंदी के चलते भी भीड़ कम थी। लेकिन, इस ट्रेन के शुरू होने का असर शनिवार को दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed