सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man died after falling while working in a marriage hall.

Deoria News: मैरिज हाॅल में काम के दाैरान गिरे युवक की माैत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
A young man died after falling while working in a marriage hall.
विज्ञापन
बघौचघाट। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकहां टोला गजहीं निवासी हृदया कुशवाहा (35) की बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
Trending Videos

परिजनों के अनुसार, हृदया कुशवाहा तीन दिन पहले गोरखपुर के एक मैरेज हॉल में काम के दौरान सेटरिंग करते समय पैर फिसलने से गिर पड़े थे। गंभीर चोट लगने के बाद उनकी हालत बिगड़ती गई और अंततः बुधवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगो ने बताया कि हृदया हाल ही में विदेश से मजदूरी कर घर लौटे थे और परिवार के भरण-पोषण के लिए मेहनत-मजदूरी करते थे। हृदया की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उनके परिवार में पत्नी करिश्मा देवी, तीन साल की एक मासूम बेटी और तीन माह का एक बेटा है। घटना के बाद पत्नी और मां हीरमती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार शाम शव गांव पहुंचने के बाद गजहीं घाट पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

फोटो-02- फाइल फोटो राजा यादव । स्रोत परिजन

फोटो-02- फाइल फोटो राजा यादव । स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed