{"_id":"6a174bad6887556a850f2aea","slug":"administration-tightens-its-grip-on-illegal-mining-three-tractor-trolleys-seized-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-182956-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 28 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवरिया। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर संबंधित थानों को सुपुर्द कर दिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर परिवहन विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने कई क्षेत्रों में अभियान चलाया।
संयुक्त अभियान का नेतृत्व एआरटीओ आशुतोष शुक्ला और खनन निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा ने किया। कार्रवाई के दौरान बरियारपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड मिट्टी परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। जांच में अनियमितता मिलने पर दोनों वाहनों को सीज कर बरियारपुर थाने को सुपुर्द कर दिया गया।
इसी क्रम में बरहज क्षेत्र में भी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खनन करते हुए पकड़ी गई। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर संबंधित थाने के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
डीएम ने स्पष्ट कहा कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को लगातार अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वाहन सीज करने के साथ अर्थदंड और कठोर कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन धंधेबाजों में हड़कंप मचा रहा।

Trending Videos