{"_id":"6a174c07764a172dd9049602","slug":"laborer-dies-under-suspicious-circumstances-family-in-shock-deoria-news-c-208-1-deo1022-182970-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, परिवार में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, परिवार में मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 28 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भटनी। नगर के इशरी गुलजार वार्ड निवासी एक मजदूर की बुधवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, इशरी गुलजार वार्ड निवासी अजय कुमार राजभर (38) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक, बुधवार की दोपहर वह किसी आवश्यक कार्य से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ मृत्युंजय राय ने बताया कि अजय पहले से बीमार चल रहा था। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने पर शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos