{"_id":"6a13473b7cc1e6e9d5030934","slug":"after-two-and-a-half-months-the-teenager-was-found-at-the-house-of-the-accused-youth-deoria-news-c-208-1-deo1030-182682-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ढाई महीने बाद आरोपी युवक के घर मिली किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ढाई महीने बाद आरोपी युवक के घर मिली किशोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 25 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौरी बाजार। दो फरवरी से लापता किशोरी को गौरी बाजार पुलिस ने पड़ोसी जिला कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर मटियरा से खोज लिया है। जिस युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप है, किशोरी उसी के घर में थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी युवक, किशोरी के गांव में अपने रिश्तेदार के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसने संबंध बना लिया और दो फरवरी को भगा ले गया। परिजन किशोरी की तलाश करते रहे, मगर जब पता नहीं चला तो 29 अप्रैल को स्थानीय थाने में तहरीर दी। मामले में पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर 21 मई को किशोरी को आरोपी युवक के घर से पुलिस ने खोज लिया। किशोरी की चिकित्सीय परीक्षण और न्यायालय में दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर एसओ डाॅ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी युवक अविनाश चौहान निवासी भगवानपुर मटियरा थाना अहिरौली जनपद कुशीनगर को परशुरामपुर गांव जाने वाले रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos