सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves broke into the house and ransacked it

Deoria News: खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने घर खंगाला

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and ransacked it
विज्ञापन
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के करमटार गंगा निवासी सुषमा सिंह पत्नी अनिल सिंह के घर में शनिवार की रात खिड़की तोड़कर चोर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी और जेवरात चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम भी बुला लिया, मगर चोरों का पता नहीं लग सका।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, सुषमा सिंह का परिवार भोजन के बाद छत पर सोने चला गया। सुबह घर में सामान बिखरा देख लोग दंग रह गये। घर में चीख-पुकार मच गई।अगल-बगल के लोग भी पहुंच गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फाॅरेंसिक टीम ने आलमारी और कमरों में जगह-जगह से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में सुषमा सिंह ने कहा है कि चोर खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे थे। चोरों ने आलमारी तोड़कर उसमें रखे चार सोने के कान के टप्स, दो चेन, चांदी के चार पायल, बिछिया सहित अन्य सामान और नकदी चुरा ले गए। थानाध्यक्ष भलुअनी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि जल्द ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed