सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There was an outcry when Arpit's body was brought home.

Deoria News: अर्पित का शव घर लाने पर मची चीख-पुकार

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
There was an outcry when Arpit's body was brought home.
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित जयनगर वार्ड में रविवार की शाम को अर्पित पुत्र पवन का शव घर पहुंचा। जिसे देख घर में रोना-पीटना मच गया। दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि पुलिस उसके दूसरे साथी अमन की तलाश करा रही है। जिसका कहीं सुराग नहीं लग सका है।
Trending Videos

बीते शुक्रवार को अर्पित और अमन पांच अन्य साथियों के साथ निर्माणाधीन मोहन सेतु के निकट सरयू नदी में स्नान करने गये थे। जहां पैर फिसल जाने से अर्पित, अमन और सुधीर उर्फ मखड़ू नदी में डूबने लगे। जिसे देख नाविकों ने अपनी नाव दौड़ा दिया। नदी में पानी के ऊपर बाल दिखाई देने से मखड़ू को बचा लिया गया। लेकिन अर्पित और अमन नदी में लापता हो गये। शनिवार को अर्पित का शव मेहियवां स्थित नदी तट पर पानी में उतराता मिला। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया था। रविवार को देर शाम अर्पित का शव दरवाजे पर पहुंचा। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। अर्पित के शव को देख उसके साथी अमन के घर में भी रोना-पिटना मच गया। घटना से सभी हतप्रभ थे। वहीं एसडीआरफ की टीम ने मेहियवां, पैना, भागलपुर, तुर्तीपार तक नदी में रेस्क्यू किया। लेकिन अमन का कहीं सुराग नहीं लग सका। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि डूबे दूसरे किशोर की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed